दिल्ली

बिहार का सत्तू पहुंचा ग्लोबल मार्केट तक!

बिहार का सत्तू पहुंचा ग्लोबल मार्केट तक

पटना। बिहार का पारंपरिक सत्तू अब सिर्फ गर्मी में गांव-घर में पी जाने वाला देसी पेय नहीं रह गया है। इसकी पहुंच अब ग्लोबल मंच तक हो रही है। भारत में आयोजित BRICS Summit में बिहार के सत्तू को खास जगह मिली है।
सम्मेलन में पहुंचे डेलीगेट्स को बिहार के सत्तू के पैकेट गिफ्ट के तौर पर दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसे आधुनिक पैकेजिंग और अलग-अलग फ्लेवर के साथ पेश किया गया है।
बिहार के इस देसी सुपरफूड को ग्लोबल ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे सचिन के स्टार्टअप ने BRICS के लिए करीब 1,500 पैकेट तैयार किए। उनके मुताबिक, बिहार के उद्योग विभाग और BIADA के सहयोग से तैयार यह प्रोडक्ट अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा है।

सत्तू कैसे बनता है?
चने को साफ करके अच्छी तरह भुना जाता है।
भुने चनों को ठंडा करके बारीक पीसा जाता है।
इससे तैयार आटे को सत्तू कहा जाता है।
इसमें नमक, जीरा और अन्य मसाले मिलाए जाते हैं।
पानी मिलाकर सत्तू का स्वादिष्ट पेय तैयार होता है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button