POLITICS

दिल्ली के 2.7 लाख श्रमिकों को बड़ा फायदा!

दिल्ली के 2.7 लाख श्रमिकों को बड़ा फायदा

नई दिल्ली। दिल्ली में पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने जा रही है। उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम को मंजूरी दे दी है।

योजना के तहत राजधानी में पंजीकृत 2.7 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों और उनके पात्र आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रेखा गुप्ता सरकार के प्रस्ताव पर एलजी की मंजूरी मिलने के बाद योजना के लागू होने का रास्ता साफ हो गया है।

हर लाभार्थी को मिलेगा 2 लाख का कवर
कैशलेस मेडिकल सुविधा योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सालाना दो लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं, एक परिवार के लिए कुल वार्षिक स्वास्थ्य कवर की सीमा 10 लाख रुपये तय की गई है।

इलाज के लिए CGHS दरों पर अस्पतालों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इससे निर्माण श्रमिकों को निजी अस्पतालों में होने वाले महंगे इलाज के खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।

CM रेखा गुप्ता के दिल्ली में 5 बदलाव
निर्माण श्रमिकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा
स्वास्थ्य योजनाओं के विस्तार पर जोर
सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने की कोशिश
बुनियादी सुविधाओं और स्वच्छता पर फोकस
महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर जोर

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button