18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, कल भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग!

18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, कल भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने उनके 12 और 13 सितंबर के भारत दौरे की पुष्टि की है। BRICS समिट में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उनसे मुलाकात के दौरान उन्हें BRICS सम्मेलन के लिए भारत आने का न्योता दिया था। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति की ओर से अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान UAE प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा।इस दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत पर भी नजर रहेगी। सात साल बाद जिनपिंग की भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
(डेली news के लिए www.saamyikhans.com को log in कर सब्सक्राइब करें साथ ही साथ saamyik hans app को भी playstore से download करें )



