फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, नशे में उड़ा रहा था विमान!

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, नशे में उड़ा रहा था विमान
AAIB की शुरुआती जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) टेस्ट पॉजिटिव पाया गया.
नई दिल्ली:
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ा टेस्ट पॉजिटिव आया है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने एक्शन करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा के ऊपर उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था.
एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त
एयर इंडिया ने बयान में कहा कि फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड की जांच में एक साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीला पदार्थ) पाया गया. सुरक्षा, फिटनेस या नियमों के उल्लंघन के मामले में एयर इंडिया की ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के तहत, पायलट को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया है.



