बस 1% काम बाकी! अगले कुछ हफ्तों में फाइनल हो जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी राजदूत ने दिए बड़े संकेत!

बस 1% काम बाकी! अगले कुछ हफ्तों में फाइनल हो जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी राजदूत ने दिए बड़े संकेत
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम चरण में पहुंचाने के प्रयास तेज हो गए हैं. हाल ही में भारत ने अंतिम मुद्दों के समाधान के लिए वाशिंगटन में टीम भेजी थी, जबकि अगले सप्ताह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा.
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है. हाल ही में भारत ने समझौते के शेष करीब 1% हिस्से पर सहमति बनाने के लिए एक टीम वाशिंगटन भेजी थी. इसके बाद अब अगले सप्ताह अमेरिका से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचेगा, जो आगे की वार्ताओं को आगे बढ़ाएगा. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों के भीतर इस बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते पर आधिकारिक मुहर लग सकती है.
राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध’
IIT दिल्ली में ‘U.S.-India TRUST Initiative: Advancing Partnership in Research and Innovation’ विषय पर अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य (भारत और अमेरिका के बीच) द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने का है, जिससे अमेरिकी बिज़नेस और वर्करों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा हो सके. कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची अमेरिका की Under Secretary of State for Public Diplomacy, Sarah B. Rogers ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं. भारत एक उभरती हुई शक्ति है. हम एक नई विश्व व्यवस्था के कगार पर हैं.



