Roorkee: नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के 10 जगह मिले निशान.

Roorkee: नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के 10 जगह मिले निशान.
क्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में उतराता मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ के हमले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम के लिए लाए गए किशोर के शव की जांच मगरमच्छ के हमले की बात स्पष्ट हुई है।
ग्राम बंजारेवाला निवासी राजा (13) पुत्र प्रमोद बृहस्पतिवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह नदी में उसकी साइकिल व कपड़े पड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। वहां कुछ देर बाद बालक का शव बरामद कर लिया गया।



