अंतरराष्ट्रीयसामयिक हंस

क्या पाकिस्तान ने नहीं चुकाया सेरेना होटल का बिल? ईरान वार्ता खत्म लेकिन विवाद जारी!

क्या पाकिस्तान ने नहीं चुकाया सेरेना होटल का बिल? ईरान वार्ता खत्म लेकिन विवाद जारी

इस्लामाबाद टॉक्स की चर्चाएं अभी तक खत्म नहीं हुई है. पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर के एक शो में दावा किया गया है कि जिस होटल में अमेरिका और ईरान के मेहमान ठहरे थे, उस होटल के मालिक ने 5 दिन का करोड़ों का बिल नहीं लिया है.

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के जिस होटल में ईरान शांति वार्ता हुई थी. उस होटल के बिल का क्या हुआ? ये सवाल अब अहम बनकर उभरा है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं. कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस होटल का बिल पाकिस्तान सरकार ने नहीं चुकाया है. दरअसल चर्चाएं इस बात की है कि होटल के मालिक ने पूरे 5 दिन का होटल का किराया माफ कर दिया है और पाकिस्तान सरकार से इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया है.

इस्लामाबाद का सेरेना होटल पाकिस्तान की राजधानी में एक लग्जरी 5-स्टार होटल है, जो इस्लामाबाद में डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित है. यह बेहद सुरक्षित माना जाता है और अक्सर हाई-लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग्स, सम्मेलनों और विदेशी मेहमानों के लिए चुना जाता है.

होटल में करीब 387 कमरे, ग्रैंड बॉलरूम, कई रेस्तरां, स्विमिंग पूल, गार्डन्स और आधुनिक सुविधाएं हैं. इस होटल का मालिकाना हक आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के पास है.

बिल का विवाद

इस्लामाबाद टॉक्स तो फेल हो गया, लेकिन इससे जुड़ा विवाद थम नहीं रहा है. ऐसा ही एक विवाद इस होटल के बिल को लेकर है. दावा किया गया था कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने सेरेना होटल में हुई इस्लामाबाद वार्ता का सारा खर्च उठाया था.

हालांकि प्रिंस रहीम आगा के एक करीबी सूत्र ने ‘ब्लूम पाकिस्तान’ नाम के एक पाकिस्तानी वेबसाइट को बताया कि इन दावों का समर्थन करने वाली रिपोर्टों की पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्र ने बताया, “उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह बात सही नहीं लगती. हमें जो संकेत मिले हैं, उनसे इस बात की पुष्टि होती है कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने सेरेना होटल इस्लामाबाद में हुई वार्ता से जुड़ा कोई खर्च नहीं उठाया.”

सेरेना इस्लामाबाद का मालिकाना हक आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (AKDN) के पास है और यह सेरेना होटल चेन का ही एक हिस्सा है.

दूसरी ओर जिओ टीवी पर एक टॉक शो के दौरान पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट हामिद मीर के एक शो में बताया गया कि होटल के मालिक आगा खान ने बिल को माफ कर दिया है और पाकिस्तान की सरकार से एक पैसा भी नहीं लिया है.

सेरेना पाकिस्तान के प्रबंधन का कहना है कि होटल के मालिक ने पाकिस्तान सरकार को शांति वार्ता के लिए आने वाले प्रतिनिधिमंडलों के रहने और खाने-पीने की सुविधा मुफ्त में देने की पेशकश की थी, इसे सरकार ने स्वीकार कर लिया.”

इसमें आगे कहा गया कि प्रिंस रहीम आगा खान ने वर्ल्ड पीस में अपना योगदान देते हुए इस सम्मेलन की मेजबानी पूरी तरह से मुफ्त और बिना किसी चार्ज के की.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये होटल 15 एकड़ परिसर में फैला हुआ है. जिसमें 400 से ज़्यादा कमरे, कई बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम और एक ऑफिस कॉम्प्लेक्स शामिल हैं. इस होटल में सैकड़ों मेहमान ठहर सकते हैं; इसी वजह से यह परिसर अमेरिका और ईरान से आए प्रतिनिधिमंडल के लिए उपयुक्त था.

इस्लामाबाद टॉक्स शांति वार्ता के लिए बुकिंग

पाकिस्तान ने ईरान अमेरिका शांति वार्ता की मेजबानी की. ये वार्ता इसी होटल में हुई. सुरक्षा लिहाज से पाकिस्तान सरकार ने पूरे होटल को अपने कब्जे में ले लिया.

होटल मैनेजमेंट ने 8 अप्रैल 2026 को नोटिस जारी कर मेहमानों को बताया कि सरकार ने होटल को ‘महत्वपूर्ण इवेंट’ के लिए 8 अप्रैल शाम से रविवार शाम तक यानी कि लगभग 5 दिन के लिए पूरी तरह रिजर्व कर लिया है.

ये शांति वार्ता मुख्य रूप से 11-12 अप्रैल को हुई. वार्ता कुल मिलाकर 21 घंटे तक चली.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button