POLITICS

कुवैत में दर्दनाक हादसे में कश्मीर के 5 लोगों की मौत, महबूबा मुफ्ती ने सरकार से मांगी मदद!

कुवैत में दर्दनाक हादसे में कश्मीर के 5 लोगों की मौत, महबूबा मुफ्ती ने सरकार से मांगी मदद

कुवैत में जान गंवाने वालों में एक जम्मू कश्मीर के राजौरी के थन्नामंडी का और बाकी चार पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके के रहने वाले थे.

कुवैत में एक दर्दनाक हादसे में जम्मू कश्मीर के 5 लोगों की मौत हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ये मामला केंद्र सरकार के सामने उठाते हुए उनके शवों को वापस भारत लाने में मदद की अपील की है. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय से इस मामले को प्रायोरिटी पर देखने का अनुरोध किया है.

कुवैत के एक हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में इन पांचों की मौत हो गई है. इनमें से एक जम्मू कश्मीर के राजौरी के थन्नामंडी का और बाकी चार पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके के रहने वाले थे. इनमें फरीद अहमद, सरफराज अहमद, मोहम्मद खालिद, मुख्तार अहमद शामिल हैं. ये सभी मजदूरी करने के लिए कुवैत गए थे. उनकी मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया है. परिजन गहरे सदमे में हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button