दिल्ली

मालदा हिंसा केस में बड़ा एक्शन: AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार, एयरपोर्ट से भागने की कोशिश नाकाम

मालदा हिंसा केस में बड़ा एक्शन: AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार, एयरपोर्ट से भागने की कोशिश नाकाम

नई दिल्ली:
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम के कथित मास्टरमाइंड और AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोफक्करुल इस्लाम के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि वह सिलीगुड़ी के पास स्थित बागडोगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला है। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने जाल बिछाकर उसे टर्मिनल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

पेशे से वकील इस्लाम को कानून की अच्छी समझ होने के बावजूद वह पुलिस से बच नहीं सका। उसका राजनीतिक प्रोफाइल भी काफी सक्रिय रहा है। वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का प्रमुख चेहरा है और 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर दिनाजपुर जिले की इटाहार सीट से चुनाव भी लड़ चुका है।

जांच में यह भी सामने आया है कि हाल ही में सुजापुर और कालियाचक के आसपास हुए विरोध प्रदर्शनों में उसकी अहम भूमिका थी। एक वायरल वीडियो में वह जिला प्रशासन के अधिकारियों को खुलेआम चुनौती देता नजर आया, जिसके बाद से ही वह पुलिस के रडार पर था।

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हिंसा के पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी या हालात अचानक बिगड़े। फिलहाल मोफक्करुल इस्लाम पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ जारी है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button