उत्‍तर प्रदेश

UP: कुपवाड़ा में सुबह ड्यूटी जाते समय अग्निवीर जवान की मौत, 2021 में हुआ था चयन!

UP: कुपवाड़ा में सुबह ड्यूटी जाते समय अग्निवीर जवान की मौत, 2021 में हुआ था चयन.

सीतापुर जिले के मानपुर के पकरिया धापूपुर गांव निवासी सेना के जवान इंद्रजीत गुप्ता (24) की शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा में मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।

भाई इंद्रपाल गुप्ता ने बताया कि उनके भाई इंद्रजीत सुबह ड्यूटी जा रहे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आया और वो गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया कि वर्ष 2021 की अग्निवीर भर्ती में इंद्रजीत का चयन हुआ था। वर्तमान में वह कुपवाड़ा में तैनात थे।

मृतक के जुड़वां भाई भी एसएसबी बिहार में तैनात, पिता रिटायर्ड फौजी
इंद्रपाल ने बताया कि उनके पिता अर्जुन लाल गुप्ता रिटायर्ड फौजी हैं। वह और इंद्रजीत जुड़वां थे। वह खुद भी एसएसबी में हैं इस समय वह बिहार प्रांत के नेपाल बॉर्डर में तैनात हैं। शनिवार को इंद्रजीत का शव गांव पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button