ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति क्यों दी? डॉ. एस. जयशंकर ने बताया

ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति क्यों दी? डॉ. एस. जयशंकर ने बताया
भारत दुनिया में द्रवीकृत प्राकृतिक गैस का चौथा सबसे बड़ा खरीदार और खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. यह गैस मुख्य रूप से मध्य पूर्व से मंगाई जाती है.
ईरान पर हमले के कारण दुनिया के सभी देशों के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंस गए हैं, मगर भारत के दो जहाज वहां से निकल गए हैं. ऐसा कैसे हो गया? ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज से कैसे गुजरने दिया? इस पर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि बातचीत से “कुछ परिणाम” निकले हैं और यह प्रक्रिया “जारी” है.
भारत और ईरान संबंघों को बताया
डॉ. जयशंकर ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया, “मैं इस समय उनसे बातचीत कर रहा हूं और मेरी बातचीत से कुछ नतीजे निकले हैं. यह प्रक्रिया जारी है. अगर इससे मुझे फायदा हो रहा है, तो मैं स्वाभाविक रूप से इस पर आगे भी विचार करता रहूंगा. निश्चित रूप से, भारत के दृष्टिकोण से यह बेहतर है कि हम तर्क-वितर्क करें, समन्वय स्थापित करें और कोई समाधान निकालें.”



