विधि-एवं-न्याय

कौन हैं सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी? जो बने मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस!

कौन हैं सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी? जो बने मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस बन गए हैं. उन्होंने राज्यपाल आर एन रवि ने शपथ दिलाई. जस्टिस धर्माधिकारी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के भी जज रह चुके हैं.

मद्रास हाई कोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिल गए हैं. जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने जस्टिस धर्माधिकारी को पद की शपथ दिलाई. वह हाई कोर्ट के 55वें चीफ जस्टिस होंगे. मद्रास हाई कोर्ट में नियुक्ति से पहले वह केरल हाई कोर्ट के जज थे.

कौन हैं जस्टिस धर्माधिकारी?
मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम ने नियुक्ति आदेश पत्र पढ़कर सुनाया, जिसे मनोनीत चीफ जस्टिस को पद की शपथ दिलाने से पहले सौंप दिया गया. जस्टिस धर्माधिकारी को सात अप्रैल 2016 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एडिशनल जज और 17 मार्च 2018 को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया गया था.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button