विज्ञानं-एवं-तकनीक

अब हार्डवेयर में भी भारत की पहचान मजबूत… साणंद में माइक्रोन ATMP प्लांट के उद्घाटन पर पीएम मोदी

अब हार्डवेयर में भी भारत की पहचान मजबूत… साणंद में माइक्रोन ATMP प्लांट के उद्घाटन पर पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन की सेमीकंडक्टर ATMP (असेंबली, टेस्ट, मार्किंग और पैकेजिंग) फैसिलिटी का उद्घाटन किया.

अहमदाबाद:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन प्रौद्योगिकी के सेमीकंडक्टर ‘एटीएमपी’ (संयोजन, परीक्षण, चिह्नांकन और पैकेजिंग) संयंत्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाने वाला भारत अब हार्डवेयर के क्षेत्र में भी अपनी पहचान को सशक्त कर रहा है. आज साणंद में हम नए भविष्य का उदय होते देख रहे हैं. माइक्रोन की इस ATMP फेसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत, ग्लोबल टेक्नॉलॉजी वैल्यू चेन में भारत की भूमिका को मजबूत करने वाली है.

 

प्लांट ने कैसे लिया आकार
इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था. यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission) के तहत मंजूर किया गया पहला प्रोजेक्ट था. जून 2023 में इस फैसिलिटी के लिए MoU साइन हुआ था. इसके बाद, सितंबर 2023 में साणंद में इस फैसिलिटी की ग्राउंडब्रेकिंग हुई. फिर फरवरी 2024, यहां पायलट फेसिलिटी में मशीनें लगने लगीं, और अब 28 फरवरी 2026 को इस फैसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरु हो गया.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button