
उत्तराखंड मे यहाँ हुई झकझोर देने वाली घटना, घर में अकेली मां की मौत; 15 दिन बाद बेटे को मिला शव
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में अकेले रह रही एक बुजुर्ग महिला की घर में ही मौत हो गई। करीब दो सप्ताह बाद जब बेटा घर पहुंचा तो मां का शव मिला। इस घटना ने समाज में बुजुर्गों के अकेलेपन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के आर्यनगर क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा अपने पुश्तैनी घर में अकेले रहती थी। उनके दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ फरीदाबाद और दिल्ली में रहते हैं। एक बेटा फरीदाबाद में बैंक में कार्यरत है…जबकि दूसरे बेटे ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रखी है।बताया जा रहा है कि बेटा पिछले एक महीने से मां को मोबाइल पर कॉल कर रहा था…लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बुधवार को बेटा हरिद्वार पहुंचा और घर का दरवाजा बंद मिला। किसी तरह अंदर जाने पर उसने मां का शव देखा। शव काफी पुराना होने के कारण घर में दुर्गंध फैल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माना जा रहा है कि महिला की मौत करीब 15 दिन पहले हुई होगी।



