
इमरान खान का मानना है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘खान्स’ को उम्र और दर्शकों के साथ बदलना चाहिए. उनका कहना है कि उन्हें उम्र के हिसाब से सही रोल करने चाहिए.
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्हें फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में देखा गया था. इस बीच उनका सलमान, शाहरुख,और आमिर खान को लेकर दिया गया बयान काफी सुर्खियों में है l
इमरान का मानना है कि भले ही शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान ने तीन दशकों से ज्यादा समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है, लेकिन अब शायद उनके करियर के एक नए दौर में कदम रखने का समय आ गया है l



