Weather
दिल्ली-NCR में बारिश, शिमला-मनाली से श्रीनगर तक बर्फबारी; कई फ्लाइट्स रद और हाईवे ब्लॉक

शुक्रवार सुबह देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई, वहीं शिमला-मनाली और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में भी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है।
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह-सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल दिया है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, वहीं, शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के भी कई पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।



