अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में भयंकर सर्दी और बर्फबारी से विमानों के पहिए थमे, 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द l

अमेरिका में गंभीर सर्दियों के तूफान और बर्फबारी की चेतावनियों के कारण एयरलाइंस ने 1,800 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई हैं. ग्रेट लेक्स से नॉर्थईस्ट तक यात्रा प्रभावित हुई. नेशनल वेदर सर्विस ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किएl
अमेरिका में कई एयरलाइंस ने देश के बड़े हिस्सों में गंभीर सर्दियों के तूफान की चेतावनी के कारण, हजारों फ्लाइट्स कैंसिल या लेट कर दी हैं. यह देश के अंदर पीक ट्रैवल सीज़न माना जाता है क्योंकि सर्दियों में लोगों छुट्टी होती है. एयरलाइंस ने 1,800 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं. हज़ारों उड़ानों में देरी हुई है.
खतरनाक मौसम ग्रेट लेक्स से लेकर नॉर्थईस्ट तक फैल गया, जिससे बड़े एयरपोर्ट्स पर कामकाज बाधित हुआ है l



