उत्‍तर प्रदेश

Meerut: शराब पीकर हाईवे के बीच में गाड़ी खड़ी करके सो गया पुलिसकर्मी, कोहरे में कई वाहन टकराए

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। मंगलवार रात में हापुड़ में बुकिंग पर गया था। रात करीब 12 बजे जब वह लौट रहा था तो सड़क पर कोहरा था। वह खरखौदा बाईपास पर पहुंचा तो उसकी कार बीच रोड पर खड़ी एक कार से टकरा गई। उससे पहले भी वहां कई वाहन कार से टकराकर खड़े थे। उक्त कार में प्रवेश कुमार नाम का एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। लोगों ने बताया कि वह बीच हाईवे पर अपनी कार खड़ी कर सो गया था। अन्य वाहन चालकों ने जब उससे अपनी गाड़ी को सड़क के बीच में खड़ी करने का कारण पूछा तो उसने वर्दी का रौब गालिब करते हुए उनके साथ गालीगलौज की।

बाद में राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस कंट्रोल रूम की एक टीम आई और दो क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने साथ थाने ले गई। इस मामले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ किठौर प्रमोद सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो के आधार आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button