दिल्ली
दिल्ली में जलता कूड़ा बना सिरदर्द, बना प्रदूषण की प्रमुख वजह; लगातार बढ़ते जा रहे आंकड़े

दिल्ली में जलता कूड़ा एक बड़ी समस्या बन गया है, जो प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। कचरे के जलने से वायु गुणवत्ता खराब हो रही है और यह निवासियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा कर रहा है। अधिकारियों को इस गंभीर मुद्दे को हल करने और पर्यावरण पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
*जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।* राजधानी में बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रैप पाबंदियों के बाद भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में चल रहा है। इस स्तर पर लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और खांसी, आंखों में जलन और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ गया है।



