शिक्षक निकला ड्रग सप्लायर!

नशीला इंजेक्शन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिहार से सप्लाई करने वाले पुष्पेंद्र की तलाश जारी
सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत सूरजपुर जिले में एक और सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उमापुर पंडरीपानी निवासी खलेश्वर राम साहू से टीम ने कुल 93 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत सूरजपुर जिले में एक और सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उमापुर पंडरीपानी निवासी खलेश्वर राम साहू से टीम ने कुल 93 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
घर में छिपाकर बिक्री कर रहा था नशीला इंजेक्शन l
छह दिसंबर की शाम उड़नदस्ता टीम थाना रामानुजनगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खलेश्वर राम साहू अपने घर में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन छिपाकर बिक्री कर रहा है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने त्वरित दबिश दी। सरकारी वाहन और वर्दी देखकर आरोपित बाड़ी की ओर एक झोला लेकर भागने लगा, परंतु उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। झोले की तलाशी में 93 नग नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ।
गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी
मौके पर ही उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपित को न्यायालय सूरजपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करने के आदेश मिले। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का का शामिल रहे।



