Weather
उत्तर भारत में दस्तक दे रही है कड़क सर्दी, मौसम विभाग ने दी ठंड बढ़ने की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। दिन का तापमान तेजी से गिर रहा है और रात में ठंड के तेवर पहले से ज्यादा कड़े हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। कई इलाकों में सुबह-शाम धुंध बढ़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी का असर और तेज होगा। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों को अब गर्म कपड़ों और हीटरों की जरूरत पड़ने लगी है।



