
अभिनेता धर्मेंद्र 11 दिन अस्पताल में रहने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार और करीबी बेहद चिंतित हैं, लेकिन हेमा मालिनी ने हाल ही में एक भावुक बयान में कहा कि वे खुश हैं कि धर्मेंद्र घर लौट आए हैं और अब उनका इलाज घर पर होगा। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की सेहत पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और यह उनके लिए, खासकर उनके बच्चों के लिए एक चिंता का विषय है।
हेमा ने कहा कि यह उनके लिए आसान वक्त नहीं है, लेकिन वह कमजोर नहीं पड़ सकतीं क्योंकि उनके ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सभी से प्रार्थना करने की अपील की और कहा कि बाकी सब ऊपर वाले के हाथ में है।
धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने के बाद फिल्म और मीडिया के कई साथी उनके हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने खुद कार चलाकर धर्मेंद्र से मुलाकात की और उनके ठीक होने की कामना की। परिवार के लोगों ने भी इस मुश्किल वक्त में एकजुट होकर धर्मेंद्र के स्वस्थ होने की कामना की है।



