बिहार

दरभंगा में लालू परिवार पर बरसे सम्राट चौधरी, कहा ‘बिहार नहीं परिवार का विकास…’

दरभंगा: बिहार चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा पहुंचे जहाँ उन्होंने विपक्ष पर जम कर हमला किया। उन्होंने राजद पर हमला करते हुए कहा कि लालटेनिया 15 साल तक बिहार में लूटा जबकि अब NDA की सरकार में बिहार विकास के रास्ते पर है। सम्राट चौधरी ने दरभंगा के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मायापुर हाटगाछी में रविवार को NDA प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद लालटेनिया हैं वह बिहार का विकास कहाँ से करेंगे, उन्हें सिर्फ अपने और अपने परिवार के विकास से मतलब है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन में बिहार सिर्फ घोटालों के लिए जाना गया। कभी चारा खाया, कभी अकलतरा पी गया, लेकिन बिहार का विकास नहीं किया। लालू यादव पर तंज कसते हुए बोले उन्होंने कहा था कि सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी बनाएंगे, लेकिन उन्होंने सड़कों को ओम पुरी के गाल जैसी बना दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है। पहले रात में कोई घर से नहीं निकलता था, आज किसी भी समय कहीं भी जा सकता है। पुलिस काम कर रही है और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने इशारों मे अनंत सिंह की गिरफ्तार होने पर कहा की मैंने 48 घंटे मे गिरफ्तारी की बात कही वो हो गया। बड़े से बड़े लोगों को पुलिस जेल मे डालने का काम कर रही है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button