अन्यजानकारी

रामायण’ की फीस से चवन्नी नहीं लेंगे विवेक ओबेरॉय, करेंगे ये बड़ा काम, बोले- ‘मुझे एक पैसा नहीं चाहिए’

बॉलीवुड के नेकदिल एक्टर विवेक ओबेरॉय ने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म में वह विभीषण यानी रावण के भाई का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के लिए उन्हें अच्छी खासी फीस भी मिल रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फीस का वो एक पैसा भी अपने पास नहीं रखने वाले हैं.

विवेक ओबेरॉय एक्टर होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं और नेकी के काम अकसर किया करते हैं. हाल ही में उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ‘रामायणम्’ से मिलने वाली फीस का एक रुपया भी अपने पास नहीं रखेंगे.

बातचीत में विवेक ने कहा, ‘मैंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा कि मुझे इस फिल्म के लिए एक पैसा नहीं चाहिए. मैं इस रकम को बच्चों के कैंसर इलाज के लिए डोनेट करना चाहता हूं. मुझे उनका विजन बहुत पसंद आया, क्योंकि मुझे लगता है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर ले जाएगी.

विवेक ओबेरॉय ने कहा कि रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक जड़ों को दुनिया तक पहुंचाने वाली एक कोशिश है. उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि रामायण ऐतिहासिक हैऔर इस पर काम करना मेरे लिए गर्व की बात है.

उन्होंने कहा कि नितेश और नमित जिस पैमाने पर यह बना रहे हैं, वह अभूतपूर्व है. यह भारत की ओर से हॉलीवुड की एपिक फिल्मों को जवाब देगा.

उन्होंने बताया कि फिल्म की टीम के साथ शूटिंग बेहद सुखद अनुभव रहा. विवेक ने कहा- ‘मैंने यश, रकुल, साई पल्लवी और रणबीर कपूर जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम किया. अभी कुछ दिन की शूटिंग बाकी है.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे. वहीं, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी. रामायण पार्ट 1 दीवाली 2026 और पार्ट 2 दीवाली 2027 में रिलीज होगी.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button