गोंडा
करवा चौथ के शुभ अवसर पर महिलाओं ने करवा चौथ का पूजनकर पतियों के दीर्घायु की कामना की

गोंडा
गोंडा जिले में करवा चौथ के पावन पर्व पर पूरे जनपद में हर्षोल्लास पूर्वक महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर चौथ की पूजा कर अपने – अपने पतियों के दीर्घायु की कामना की। इसी क्रम में बहराइच रोड स्थित मां भगवती मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक उत्साह के साथ महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
महिलाओं ने करवा चौथ माता की आराधना करते अपने पतियों की दीर्घायु होने की प्रार्थना की। उपस्थित महिलाओं ने भक्ति से ओतप्रोत भजनों के जरिए मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती नयना अग्रवाल, श्रीमती गरिमा अग्रवाल, किरण पासी, अनुपमा चौहान, मोनिका मौर्य, रुबी चौहान, श्वेता गुप्ता, नीलम मौर्या, पूजा श्रीवास्तव और अमिता अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु महिलाएं सम्मिलित हुईं।



