उत्तर प्रदेश
दिशा पटानी के घर हुई फायरिंग की जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश के धागे बागपत से

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश के धागे बागपत से जुड़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जिन दो शूटरों नकुल और विजय को गिरफ्तार किया है।
वे मूल रूप से बागपत के रहने वाले हैं। इससे जिले का नाम सीधे इस हाई-प्रोफाइल केस में आ गया।दिल्ली पुलिस ने नकुल और विजय नाम के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।
दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए गए। बरेली पुलिस ने पहले ही इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि गैंग की साजिश का खुलासा हो सके। गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया है क्योंकि इसमें बागपत से कनेक्शन सामने आया है।



