गोंडा

आयुक्त ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

*पीड़िताओं को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के दिये निर्देश*

*मण्डलीय अकांक्षा समिति की अध्यक्षा ने किया वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण*

*गोण्डा 07 सितम्बर 2025* – गोंडा जिले में शनिवार की देर रात लगभग 10 बजे आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील व मण्डलीय अकांक्षा समिति की अध्यक्षा गरिमा भूषण ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल स्थित इस सेंटर पर आयुक्त व अध्यक्षा ने वहाँ मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने निर्देश दिया कि यहाँ पर आवासित होने वाली पीड़ित महिला/बालिकाओं को उचित सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। उनके खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ साथ बाथरूम व अन्य जगहों की नियमित साफ सफाई कराया जाय। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी को निर्देश दिया कि नियमित मोनिटरिंग करते रहे, किसी भी कमी होने पर उसका निस्तारण कराएं। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर पर 10 पीड़ित महिला/बालिका आवासित पाई गई, उन्होंने केंद्र पर आवासित पीड़ित महिला बालिकाओं से भी बातचीत की, तथा केंद्र पर मिल रही सुविधाओ के बारे में जाना। आयुक्त ने निर्देशित किया कि शासन के दिशा निर्देश के क्रम में पीड़िताओं को सुविधाएं प्रदान की जाय, उनकी सुविधाओं में कोई कमी न बरती जाय। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, स्टेनो मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान आयुक्त ने जिला अस्पताल के बाहर व्याप्त गंदगी को साफ करने व अवैध होर्डिंग हटाने के बारे में ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button