जानकारी
सेब है सेहत का राजा, कब्ज और दस्त दोनों में आता है काम

सेब सेहत के लिए एक बहुत ही फायदेमंद फल है। यह सेहत का राजा है। इसे खाने के कई फायदे होते है। यह न केवल वजन घटाने, डायबिटीज के खतरे को कम करने और दिल की सेहत को बेहतक बनाने में मदद करता है। लेकिन इनके अलावा आप जानते है कि सेब कब्ज और दस्त खत्म करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
जी, हां अगर सेब को सही तरीके से खाया जाए तो सेब उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें पेट साफ नहीं होता और उनके लिए भी जो बार-बार शौच जाने की परेशानी से जूझ रहे हैं।
अगर किसी को दस्त की शिकायत है, तो सेब का छिलका हटाकर खाना सबसे बेहतर रहता है। इससे घुलनशील फाइबर सीधे शरीर को मिलता है और पाचन प्रक्रिया कंट्रोल होती है।
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें सेब को अच्छी तरह धोकर छिलके सहित खाना चाहिए।
Manisha Pal