अंतरराष्ट्रीय

कनाडा मे बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही भारतीय छात्रा को मार दी गोली

कनाडा में एक भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा की उम्र 21 साल थी। वो घर से निकली और बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान छात्रा के सामने से एक कार गुजरी जिसमें बैठे शख्स ने उस पर गोली चला दी।

मृतक छात्रा का नाम हरसिमरत रंधावा है। जो कनाडा के ओंटारियों में स्थित मेहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। हैमिल्टन पुलिस इस हत्या की जांच कर रही है।बताया जा रहा हैं की हरसिमरत जिस बस स्टेशन पर खड़ी बस का इंतराजर कर रही थीं।

वहां अचानक दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई। दो गाड़ियां एक-दूसरे पर गोली चलाने की कोशिश कर रही थीं और गलती से यह गोली हरसिमरत को जा लगी।हैमिल्टन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शाम को तकरीबन 7:30 बजे हमें इस हत्याकांड की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा हरसिमरत रंधावा बेसुध हालत में थीं और गोली उनके सीने में लगी थी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button