उत्‍तर प्रदेश

सोनभद्र मे बेटी के सामने ही कर दी मां की हत्या

यू पी के सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव में देवरानी के बचाव में आई महिला की देवर ने लाठी-डंडे से पीटकर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।निगाई गांव निवासी सुनील पासवान गुरुवार की सुबह शराब पीने के लिए घर में रखा महुआ लेकर बेचने जा रहा था।

पत्नी ने उसे रोकते हुए ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क उठा। लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगा। भतीजी ने इसका विरोध किया था।देवरानी को पिटता देख बगल में रह रही मालवंती (35) पत्नी गोविंद पासवान दौड़कर वहां पहुंची और बीच-बचाव करने लगी।

सुनील इससे उग्र होकर भाभी को ही पीटने लगा। सिर पर लाठियों से गंभीर चोट आने से मालवंती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुनील मौके से फरार हो गया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button