गोंडा

शादी समारोह से गायब हुई मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद कर वाहन स्वामी को सौंपा।

गोण्डा

गोंडा जिले के थाना क्षेत्र धानेपुर के ग्राम पंचायत करमडीह के मजरा लाला माफिया से शादी समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति की मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद कर वाहन स्वामी को सौंप दिया अपना वाहन पाकर दिया पुलिस को धन्यवाद।
गौरतलब हो बीते 7 फरवरी को लाला माफिया निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्रधान के पुत्री की शादी थी जिसमें थाना इटियाथोक के रैगांव मजरा लुकिया पुरवा निवासी मुजाहिद अली पुत्र इस्माइल भोज निमंत्रण में शामिल होने गया था जहां से उसकी मोटर साइकिल चोरी होने का बीते 8 फरवरी को थाने में प्रार्थना पत्र दिया जिसपर पुलिस लग गई। हर पहलू से छानबीन की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया आज दोपहर खौदी गांव निवासी मोहित नामक व्यक्ति ने सूचना दी की एक प्लाटिना मोटर साइकिल सरयू नहर के समीप लावारिस हालत में खड़ी है जिसपर उपनिरीक्षक त्रिपुरारी मिश्रा हमराही कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचकर बाइक कब्जे में लेकर थाने आये पता चला की यह वही मोटर साइकिल है उक्त शादी समारोह से गायब हुई थी जिसे वाहन स्वामी मुजाहिद को बुलाया कर सौंप दिया गया।्

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button