अन्यजानकारी

स्टील प्लांट में विस्फोट एक व्यक्ति की मौत पांच घायल 

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में भारी विस्फोट हुआ। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पेनेपल्ली में बने अग्रवाल स्टील प्लांट में बड़ा विस्फोट हुआ।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।

यह घटना रात करीब 10.15 बजे की है। प्लांट के बॉयलर में खराबी आ गई जिससे विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि इससे दूर दराज तक घरों की खिड़कियां टूट गईं और इलाके की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

विस्फोट एमएस अग्रवाल कंपनी में हुआ। जो स्पंज आयरन को पिघलाकर आयरन बॉल्स बनाती है। इस हदसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया तथा चार अन्य को सामान्य चोटें आईं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button