अन्यजानकारीहरियाणा

तीसरी मंजिल से बिजली के तारों पर गिरा युवक बुरी तरह झुलसने से मौत 

हरियाणा के फरीदाबाद में अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहे एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गयी। मृतक के शव को कब कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं।

मृतक के पिता सुरेश ने बताया की उनके बेटे के साथ 6 अन्य दोस्त घर की तीसरी मंजिल पर 31 दिसंबर को पार्टी कर रहे थे।

नए साल की खुशी बना रहे थे। उनका बेटा श्याम (24 वर्ष) भी अपने दोस्तों के साथ इंजॉय कर रहा था।

अचानक से उनका बेटा तीसरी मंजिल से गिर गया। जो कि पहले नीचे से गुजर रही बिजली की लाइन पर गिरा जिसके चलते वह बुरी तरह झुलस गया और फिर गली में जा गिरा।

बिजली के तार के ऊपर गिरने के चलते चारों ओर अंधेरा छा गया। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो कोई नहीं था। नीचे झांककर देखा तो उनका बेटा गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button