अंतरराष्ट्रीय
गाजा में इजरायली सेना हमलों में 20 लोग मरे

गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं।
हमलों में 20 लोग मारे गए। इनमें से 15 लोग केवल उत्तरी गाजा में मारे गए।
उत्तरी गाजा में मारे गए लोग कुछ महीने पहले ही अन्य स्थान से आकर अस्थायी आवास में रह रहे थे।
हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं। लेकिन राहतकर्मी उन तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।इसलिए उनका इलाज नहीं हो रहा है।