उत्तराखंड

Dehradun: रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित, शिक्षा मंत्री बोले-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहींl

Dehradun: रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित, शिक्षा मंत्री बोले-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं.

रिश्वत लेने के आरोप में डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभारी बीईओ के निलंबन स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, बावजूद इसके कतिपय कर्मचारी विभाग की छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे कार्मिकों खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। हाल ही में विजिलेंस टीम डोईवाला में तैनात प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button