अंतरराष्ट्रीय
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रद किया भारत दौरा, दिल्ली ब्लास्ट के बाद लिया फैसला

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों से अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। आई24न्यूज के अनुसार, अब अगले साल नई तारीख तय की जाएगी। इससे पहले भी नेतन्याहू ने इजरायल में चुनाव के कारण अपना दौरा रद्द किया था। पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच अच्छी मित्रता है और दोनों देशों के बीच गहरे संबंध हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस साल के अंत में होने वाले अपने भारत दौरे को एक बार फिर टाल दिया है। यह फैसला दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद उठी सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण लिया गया है।



