हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी सहित 162 लोग बने भारतीय, अमित शाह ने सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र!

हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी सहित 162 लोग बने भारतीय, अमित शाह ने सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत चार शरणार्थियों को मंच से नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे, जबकि शेष 158 लोगों को भी इस अवसर पर भारतीय नागरिकता दी गई.
हरिद्वार :
उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 हिंदू और सिख शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत चार शरणार्थियों को मंच से नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे, जबकि शेष 158 लोगों को भी इस अवसर पर भारतीय नागरिकता दी गई. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया.
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू और सिख शरणार्थी थे, जिन्हें इस कार्यक्रम में भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया गया. यह सभी 162 शरणार्थी उत्तराखंड में रहते हैं.



