जानकारी

हादसा – पैठाणी बुखांल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार

चालक की मौत अन्य 8 घायल

रिपोर्ट -अरुण पंत

खबर – आज सुबह फिर एक दुखद खबर सामने आई है।

बता दें कि पैठानी थाना क्षेत्र के पैठानी बुखालं मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या यूपी 20वाई 8329 सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई बाकि अन्य लोग घायल हो गए।

खबर सुबह 11 बजे लगभग की है जब एक अल्टो कार पैठाणी से नजदीकी गांव नलई की ओर जा रही थी।

बताया जा रहा है कि कार में 8 से 9 लोग सवार थे जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा

हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए व चालक चालक धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 45 वर्ष वाहन स्वामी निवासी विजनौर की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना क्षेत्र पैठानी एस ओ सुनिल रावत द्वारा जानकारी दी गई कि घायलों में सरिता देवी पत्नी धर्मेन्द्र चौधरी सोनाक्षी पुत्री धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 16 वर्ष सोनिया पुत्री धर्मेन्द्र चौधरी 9 वर्ष आरती देवी पत्नी अर्जुन सिंह उम्र 26 निवासी ग्राम नलई आरुषी पुत्री अर्जुन सिंह 10 वर्ष नलई पारु देवी उम्र निवासी पंजाब सुनंदा देवी अनिकेत पुत्र अनिल निवासी बूगां जिनको हायर सेंटर पौड़ी व श्रीनगर के लिए रैफर कर दिया है

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button