विधि-एवं-न्याय

हमने अखबारों में पढ़ा कि…’ CJI सूर्यकांत ने की ED की खिंचाई, सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत*

*हमने अखबारों में पढ़ा कि…’ CJI सूर्यकांत ने की ED की खिंचाई, सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत*
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. अब ईडी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने झारखंड CM हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की खिंचाई की. सीजेआई सूर्यकांत ने नसीहत दी कि जांच एजेंसी ईडी को अपना ध्यान और ऊर्जा ऐसी जगह लगानी चाहिए, जहां से कुछ परिणाम निकले. दरअसल, हेमंत सोरेन के खिलाफ झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है.
सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन ने याचिका दायर की थी. झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद हेमंत सोरेन ने उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. इस मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने ईडी से कहा कि उन्होंने अखबारों में पढ़ा है कि एजेंसी ने बड़ी संख्या में ‘बल्क शिकायतें’ दाखिल की हैं. सीजेआई सूर्यकांत ने नसीहत देते हुए टिप्पणी की कि एजेंसी को अपना ध्यान और ऊर्जा उन शिकायतों पर केंद्रित करनी चाहिए, जिससे कुछ रचनात्मक परिणाम निकल सकें.
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच ने हेमंत सोरेन की उस अर्जी पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने केस रद्द करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन ने ईडी की ओर से उन्हें बार-बार जारी किए गए समन को भी चुनौती दी थी.
क्या है पूरा मामला
हेमंत सोरेन ने हाल ही में झारखंड हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनके खिलाफ केस रद्द करने से इनकार कर दिया गया था. 15 जनवरी को, झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा दायर एक शिकायत केस में सोरेन के खिलाफ एक स्पेशल MP-MLA कोर्ट द्वारा लिए गए कॉग्निजेंस को रद्द करने से इनकार कर दिया था, जिससे JMM चीफ हेमंत सोरेन को झटका लगा था. ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ एक लैंड स्कैम में कथित तौर पर शामिल होने के संबंध में जारी किए गए समन के बावजूद पेश न होने के लिए एक शिकायत केस दर्ज किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button