गोंडा

स्व राम रंग वर्मा इंटर कालेज धानेपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन

*गोंडा*

गोंडा जिले के अंतर्गत नगर पंचायत धानेपुर में स्थित स्व राम रंग वर्मा इंटर कॉलेज धानेपुर में आज बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष धानेपुर प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा थे। मंच का संचालन अनुपम कुमार मिश्रा ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित सोनबरसा पोखरे के पीठाधीश्वर संत छोटे बाबा ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत, देश भक्ति के गीत, नाटक, कव्वाली, भाषण का आयोजन किया गया जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन मिश्रा व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र विकास प्रजापति को विद्यालय के संस्थापक डा बीके वर्मा, विधायक विनय कुमार द्विवेदी व संत छोटे बाबा ने संयुक्त रूप से साईकिल देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेंहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, संत छोटे बाबा ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एम पी वर्मा ने पधारे मुख्य अतिथि सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना शेषराम बारी, प्रबंधक मीना वर्मा, विष्णु आर्या, जे पी तिवारी, दोस्त मोहम्मद, माया जायसवाल, निशा वर्मा, ममता सिंह, इंद्रकांत शुक्ला सहित समस्त विद्यायल स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button