स्मृति मंधाना की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली बन जाएंगी नंबर 1

स्मृति मंधाना की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली बन जाएंगी नंबर 1
स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 152 रन बना चुकी हैं, जिसमें हांगकांग, चीन के खिलाफ लगाया गया शतक भी शामिल है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 में इतिहास रचने का मौका है. भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं, तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी. स्मृति मंधाना फिलहाल 174 टी20 मुकाबलों में 30.65 की औसत के साथ 4,690 रन बना चुकी हैं, जिसमें 2 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान मंधाना के बल्ले से 634 चौके और 95 छक्के निकले हैं.
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम पर है, जिन्होंने 186 मुकाबलों में 28.83 की औसत के साथ 4,758 रन जुटाए हैं. वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 205 मुकाबलों में 4,249 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू 168 मुकाबलों में 4,095 रन बनाकर चौथे पायदान पर हैं.



