बिहार

कृषि विभाग ने बताया कमाई का नया फ़ॉर्मूला, इस काम में सरकार देगी मदद होगा लाखों का फायदा…

बिहार सरकार का कृषि विभाग राज्य में तेलहन प्रसंस्करण और तेल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल लेकर आया है। विभाग की नई योजना के तहत अब किसानों और युवाओं को तेल मिल लगाने पर कुल लागत का 33 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। यानी लगभग 9 लाख 90 हजार रुपये तक के प्रोजेक्ट पर लाभ उठाया जा सकता है।

https://dbtagriculture.bihar.gov. पर जाकर 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार की इस पहल से राज्य में तेलहन प्रसंस्करण के साथ-साथ इसके उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। कृषक और युवा इस योजना का लाभ उठा कर खुद को बेहतर स्वरोजगार से जोड़ सकते हैं। वैसे युवा जो उद्यमी बनना चाहते हैं उनके लिए यह योजना अपने सपने को साकार करने का अवसर लेकर आई है।

विभाग की ओर से दिए जा रहे सहायता अनुदान के रूप में 10 टन की क्षमता वाली तेल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए प्रति इकाई अधिकतम 9 लाख नब्बे हजार रुपए या प्रोजेक्ट लागत का 33% अनुदान मिलेगा। वहीं, भूमि की खरीद या भवन/शेड के निर्माण के लिए सहायता नहीं दी जाएगी। सब्सिडी की गणना के लिए परियोजना लागत की गणना से इन लागतों को बाहर रखा जाएगा।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button