गुजरात

सूरत के नामी बिल्डर ने क्यों चुनी मौत? करोड़ों की संपत्ति के पीछे आखिर क्या थी ब्लैकमेलिंग की गंदी कहानी

सूरत के नामी बिल्डर ने क्यों चुनी मौत? करोड़ों की संपत्ति के पीछे आखिर क्या थी ब्लैकमेलिंग की गंदी कहानी

 

मृतक की बेटी की 5 फरवरी को शादी थी. आरोप है कि 31 जनवरी को आए एक फोन कॉल में पूनम ने शादी में आकर हंगामा करने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी थी.

सूरत के चर्चित बिल्डर तुषार घेलाणी की मौत ने शहर को झकझोर कर रख दिया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब उमरा पुलिस ने उनकी कथित महिला मित्र पूनम भादोरिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 की दरमियानी रात तुषार घेलाणी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. 5 फरवरी को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.

15 वर्षों से पूनम भादोरिया के साथ रिलेशन

मृतक की बेटी के अनुसार, उनके पिता पिछले करीब 15 वर्षों से पूनम भादोरिया के साथ रिलेशन में थे. यह रिश्ता धीरे-धीरे मानसिक और आर्थिक दबाव में बदल गया. परिवार का आरोप है कि पूनम ने ‘ब्लू पापिलोन’ प्री-प्राइमरी स्कूल में 50% हिस्सेदारी दबाव में हासिल की. बिना दस्तावेजी निवेश के मैनेजिंग पार्टनर बनी रहीं. 2018 से 2024 के बीच लगभग 1.37 करोड़ रुपये वेतन व लाभ के रूप में लिए. जॉली आर्केड स्थित करीब 1.06 करोड़ रुपये मूल्य की दो दुकानों का ट्रांसफर अपने नाम करवाया, वह भी बिना बैंकिंग लेनदेन के.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button