अंतरराष्ट्रीयअन्यजानकारीराष्ट्रीय

इसरो ने अंतरिक्ष में दो सैटेलाइट को जोड़कर इतिहास रच दिया 

इसरो ने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट के तहत सैटेलाइट को जोड़ने में सफलता हासिल कर ली है। स्पेस एजेंसी इस बारे में जानकारी दी है।

इसके साथ ही ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है।

इसके पहले 12 जनवरी को इसरो ने डॉकिंग के ट्रायल के दौरान दोनों सैटेलाइट को तीन मीटर से भी कम दूरी पर लाकर वापस सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया था।

इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट लॉन्च किया था।

पीएसएलवी सी60 रॉकेट के मदद से दो छोटे सैटेलाइट एसडीएक्स01 और एसडीएक्स02 को लॉन्च किया गया था।

इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च कर 475 किलोमीटर सर्कुलर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया था।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button