उत्‍तर प्रदेश

सीआरसी गोरखपुर में मनाया गया विश्व सामाजिक न्याय दिवस।

गोरखपुर। सीआरसी गोरखपुर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। *टिकाऊ भविष्य के लिए न्यायोचित परिवर्तन को मजबूत करना* थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के प्रशिक्षु तथा सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सीआरसी गोरखपुर के निदेशक श्री जितेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की मांग यही है कि न्याय होना ही नहीं चाहिए बल्कि दिखाना भी चाहिए। इसके लिए हमें अपने अधिकारों को प्रति जागरूक होना चाहिए। लेकिन कभी भी हमें मिले हुए अधिकारों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश कुमार ने किया। श्री अरविंद कुमार पांडे ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button