बिहार

सिवान के युवक की पुणे सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव का 35 वर्षीय अकबर अंसारी, पुत्र मोइनुद्दीन अंसारी, पुणे में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। शुक्रवार देर रात काम से लौटते समय एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार को जब उसका शव पैतृक गांव लाया गया तो परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

जानकारी के अनुसार, अकबर पुणे की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। हादसे में उसके हाथ-पांव, सिर, सीना और पेट गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचना देने के बाद भी उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। अकबर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह रोजी-रोटी की तलाश में पुणे गया था। उसकी मौत से पत्नी शबनम खातून, पुत्र अरशद और पुत्री अलिजा पूरी तरह टूट गए हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था और बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे गांव में चिंता और दुख का माहौल रहा।

रविवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा, सैकड़ों ग्रामीण, परिजन और समाजसेवी उसके घर पर जुट गए। माहौल इतना गमगीन था कि हर किसी की आंखें नम हो उठीं। मृतक के घर पहुंचने वालों में अमर गौतम, शत्रुघन कुमार, राजेश गुप्ता, राजेश बैठा, लियाकत अंसारी, हैदर अंसारी, हजरत अंसारी, अनिल कुमार और शब्बीर अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button