अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित

*गोंडा*
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल की ब्लॉक ईकाई की बैठक अहिप ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कौशल के आवास स्थित कैंप कार्यालय गोंडा में हुई ।इस बैठक के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के विभाग संगठनमंत्री शिवराम सिंह थे। विभाग संगठनमंत्री ने बताया की आने वाले नवरात्रि में हर दुर्गा पंडालों में लोकतांत्रिक पद्धति से शस्त्र पूजन कराना,दुर्गा सप्तशती का पाठ कराना और अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कराना है और कन्यापूजन कराना है जिसके लिए ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को लगना होगा। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग महामंत्री फूल चंद्र आर्य ने कहा कि ब्लॉक सभी पदाधिकारियों को आस पास के लोगो को मंगलवार के दिन एकत्रित करके साप्ताहिक हनुमान चालीसा केन्द्र चलाना है। चालीसा केंद्रों के मजबूत होने से हिंदुत्व का पुनर्जागरण होगा। आने वाले समय में हनुमान चालीसा केंद्र,हिंदुओं के एकत्रीकरण के सबसे बड़े माध्यम बनेंगे। इस अवसर पर हनुमान चालीसा केंद्र सरस्वतीपुरम,कालीपुरम, गंगा पड़री, हनुमंतपुरम,जगन्नाथीपुरम,बहोरीपुरम, बगाहीपुरम,दुर्गापूजा पंडाल रेलवे स्टेशन,शंकर चौराहा, गोशेंद्रपुर, में शस्त्र पूजन की योजना बनी। सभी पदाधिकारी नवमी के दिन अपने अपने घर पर कन्यापूजन करेंगे।इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय किसान परिषद बलरामपुर जिला कार्याध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ल, अहिप ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कौशल, ब्लॉक महामंत्री सुरेंद्र सिंह,राष्ट्रीय बजरंग दल ब्लॉक अध्यक्ष मनसिज तिवारी ,ब्लॉक महामंत्री अमरेंद्र सिंह, गिरीश कश्यप, चंद्र भूषण शुक्ल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



