गोंडा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई

*गोंडा*

गोंडा जिले में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा पर समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री उ. प्र. पीडीए के जननायक आदरणीय अखिलेश यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी के निर्देशन में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन जी की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के संस्थापक/पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री (उ. प्र.)पद्म विभूषण धरती पुत्र परम् श्रद्धेय माननीय मुलायम सिंह यादव ”नेता जी” की तीसरी पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर बड़े धूम धाम के साथ मनाई गई

जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने नेता जी को श्रंद्धाजलि देते हुए कहा कि ‘नेता जी’ ने देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया और पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है।

नेता जी ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चेतना जगायी और देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया।

पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि नेताजी ने लोहिया के समाजवाद को पूरे देश में फैलाया उन्होंने किसानों और गरीबों के लिये जो काम किया है छात्रों, व्यापारियों और नौजवानों के लिये जो किया है वह भुलाया नहीं जा सकता है।

पूर्व एम.एल.सी महफूज खां ने कहा कि आज हम नेताजी को नमन करते हैं और उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर समाजवाद को आगे ले जाएंगे।

पूर्व सदर प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि माननीय नेता जी ऐसे नेता थे जो दूसरे दलों के नेताओं के दिलों में राज करते थे नेता जी का विराट व्यक्तित्व था उनकी चाहे विदेश नीति हो या रक्षा नीति कोई मुकाबला नहीं कर सकता था ऐसे थे हमारे नेता जी

पूर्व प्रत्याशी राहुल शुक्ला ने कहा कि समाज से पिछड़े लोगों को आगे निकाल कर लाना उनकी पहचान बनाना ऐसे थे हमारे नेता जी

विजय सींग टिंटू ने कहा कि

समाजवादी पार्टी आज भी नेता जी के मार्गदर्शन में चलती है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रही है

पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी ने नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता जी की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उत्तर प्रदेश दोबारा का मुख्य मंत्री बनाएंगे

राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां ने कहा कि नेता जी ने हमेशा दलितों शोषितों वर्गों की अगुवाई की उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए चुंगी टैक्स समाप्त किया था

हाजी मोहम्मद जकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अंग्रेजी की वरीयता को भी खत्म किया उन्होंने बेरोजगारी भत्ता भी दिया था

कार्यक्रम का सम्बोधन निम्न लोगों ने किया सर्व श्री विनोद श्रीवास्त, विजय पासवान,हाफिज मालिक, डॉ.अभिषेक सिंह,अजय गौतम, डॉ अंजू वर्मा, अमर यादव, पवन सिंह,डॉ राशिद इकबाल जिला उपाध्यक्ष जैसराज यादव, मसूद खां, फईम अहमद पप्पू, दिनेश यादव,सुरेन्द्र बहादुर पासवान, शिव अखिलेश विश्वकर्मा,अफजल खां, संजय साहू, विंदेश्वरी प्रसाद पाल, युसुफ अंसारी, पंकज गोस्वामी,

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता/सचिव जावेद अख्तर मंटू ने किया

कार्यक्रम में महासचिव राजेश यादव, हृदय राम यादव, बलराम यादव, वाकर खां, ,देवेंद्र सिंह, जे. पी. श्रीवास्तव,मतीन सिद्दीकी,शाहिद खां, विजय यादव,नरेंद्र यादव, नजीर मोहम्मद,आदित्य यादव, अजय सिंह, राजेश गौतम फरहान सिद्दीकी, अखिलेश यादव, बृजेश यादव, मंगली यादव, रवि यादव, नूर आलम, रवि विश्वकर्मा, सूफियान खां, मोहसिन खां,सिद्धार्थ सिंह मोनू, संतोष तिवारी जनकराज यादव हीरा लाल सागर, आदि हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button