अन्यउत्‍तर प्रदेशक्राइमगोंडा

सड़क हादसे में एएन एम की हुई मौत परिजनो में मचा कोहराम

गोंडा

नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एलबीएस चौराहे के पास देर रात हुई सड़क हादसे में 30 वर्षीय स्कूटी सवार एएनएम प्रियंका तिवारी पत्नी कुलदीप तिवारी की रोडवेज बस के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक एएनएम प्रियंका तिवारी अपने जानकी नगर स्थित घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर में ही जा रही थी। जहां घर से निकलते ही लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर प्रतापगढ़ डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गई जहां मौत हो गई है।

फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस द्वारा देर रात ही मृतक एएनएम प्रियंका तिवारी के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है। मृतक प्रियंका तिवारी की एक बहन द्वारा पहले ही सुसाइड कर ली गई थी दूसरी बहन पुलिस विभाग में है और पांचवें नंबर वाली बहन भी स्टेट बैंक में है।प्रियंका तिवारी वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक में एएनएम के पद पर तैनात थी। प्रियंका तिवारी की सड़क हादसे में मौत होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, परिजनों द्वारा रोडवेज चालक के खिलाफ गोंडा नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

पूरे मामले को लेकर के कोतवाली नाग के कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया- एक महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दिया गया है। उसके आधार पर जांच करके हम लोग विधिक कार्यवाही कर रहे हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button