बिहार

चिराग के जनसभा में पुलिस ने लोगों पर चलाई लाठी, केंद्रीय मंत्री ने रोका, ये है मामला…

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान जनसभाओं में हजारों लोगों की भीड़ जुटती है और नेताओं के भाषण सुनती है। वैशाली में एक जनसभा के बाद पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया। हालांकि इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नजर पड़ गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों को लाठी चलाने से रोक दिया। मामला वैशाली के राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र का है जहां गुरुवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान NDA प्रत्याशी महेंद्र राम के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे।

जनसभा के बाद जब चिराग पासवान वहां से निकलने लगे तो उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। धीरे धीरे भीड़ बेकाबू होने लगी तभी पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि पुलिस के लाठी चलाते ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नजर पड़ गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोका। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button